बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर किया हाथ साफ
लोहरदगा : खबर है लोहरदगा की जहां शहरी क्षेत्र के रघुनंदन लेन में अज्ञात चोरों ने दीपावली से पहले एक घर में ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामानों की चोरी कर ली. घटना के समय घर के सभी सदस्य रांची गए हुए थे.
बताया जा रहा है कि रघुनंदन लेन निवासी अभिषेक मंडल के घर में हुई है चोरी की घटना. चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे सहित कई दरवाजों के ताला अलमीरा आदि का लॉक तोड़ डाला. इसके बाद में घर में रखे हुए जेवरात, टीवी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. घरवाले जब वापस लौटे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई. इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।