Live

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर किया हाथ साफ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: खबर है राजधानी रांची की जहांचुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में बन्द घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुटी है.

बताया जा रहा है कि दयानंद पोद्दार जिनकी मौत कोरोना काल के दौरान हो गया था. दो बच्चे बाहर में रहकर पढ़ाई करते हैं. पत्नी बिहार में शिक्षिका है. दुर्गा पूजा की छुट्टी में आई बेटी ने जब घर खोला तो देखा कि ताला तोड़ कर कई सामान गायब है एवं कई सामान बिखरा पड़ा है. बताया जा रहा है कि चोर लाखों का सामान लेकर फरार हो गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें