बंद दुकान में चोरी
फैशन सेंटर में चोरों ने छत काटकर लाखों रुपये नगद पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
जमशेदपुर: खबर है जमशेदपुर की जहां साकची बाजार में बीती रात चोरों ने जगजीत फैशन सेंटर की छत को काटकर लाखों रुपये नगद लेकर फरार हो गया. दुकानदार को घटना की जानकारी सुबह में दुकान खोलने के बाद हुई है. वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
साकची बाजार चोरों के आतंक से व्यापारी भी परेशान हैं. पिछले कुछ महीनों में चोरों ने बाजार के अंदर कई घटनाओं को अंजाम दिया है. इसी क्रम में बीती रात चोरों ने जगजीत फैशन सेंटर में छत काटकर प्रवेश किया और लाखों रुपये नकद लेकर चंपत हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर खंगाल रही है.
वहीं दुकानदार अमन सिंह ने कहा कि पीछे के रास्ते छत से चोर दुकान में प्रवेश किए हैं जहां छत को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है. वहीं चोरों के द्वारा केवल नगद पर हाथ साफ किया गया है. जिसका आकलन अभी किया जाएगा. वहीं साकची बाजार में बढ़ती चोरी की घटना को लेकर चेंबर के लोगों ने भी अपनी नाराजगी दर्ज कराई है. जहां चेंबर के सदस्य राजेश अग्रवाल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में व्यापारियों को भारी नुकसान चोरी की घटनाएं होने से हुआ है. ऐसे में हम सभी दुकानदार उपायुक्त के दरबार पहुंचकर बाजार के अंदर पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग करेंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।