Live

बम को गेंद समझकर खेल रहा था बच्चा

अचानक हुआ विस्फोट, जानिए फिर क्या हुआ

A
ASHISH KUMARलेखक

साहेबगंज : बड़ी खबर है साहेबगंज से जहाँ एक बच्चे ने कचड़े में पड़े बम को गेंद समझ कर हाथों में उठा लिया और उससे खेलने लगा। इसी दौरान अचानक ही जोरदार विस्फोट हुआ जिसमे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मामला जिले के राधानगर थाना इलाके से है जहां आज शाम 13 वर्षीय किशोर लक्ष्मण मंडल ने खेलने के दौरान लावारिश अवस्था में पड़े बम को गेंद समझ कर खेलने लगा तभी बम विस्फोट कर गया। आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल में स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया गया जहां से प्रारंभिक इलाज के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं राजमहल SDPO व राधा नगर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की गहराई से छानबीन में जुटी हुई है। मामले को लेकर प्रभारी एसपी यज्ञ नारायण तिवारी ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें