Live

बम धमाकों से दहला खगड़िया

हादसे में 12 लोग घायल, मौके पर ATS की टीम रवाना

A
ASHISH KUMARलेखक

खगड़िया : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है खगड़िया से जहां बम फटने से एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। बता दे कि यह धमाका टाउन थाना क्षेत्र के बखरी बस स्टैंड के निकट यह घटना हुई है। पूरे इलाके में बम विस्फोट के बाद अफरा तफरी का माहौल बना है। वहीँ हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिली है कि कुछ लोग अपने झोपड़ी में दिनभर का लाए कचरे को चुन रहे थे। इसी दौरान कचरे में जोड़दार धमाका हो गया। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 2 घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ब्लास्ट की सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसपी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगो ने बताया कि वहां 4 ब्लास्ट हुए हैं। लोगों ने कहा कि पहला ब्लास्ट हल्की आवाज का था, लेकिन सबसे अंतिम ब्लास्ट इतना जोड़दार था कि जहां कचरा चुना जा रहा था उस जगह के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पटना से ATS की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें