Hindi News / देखिये कैसे अवैध बालू खनन को लेकर 2 गुट हुए आमने- सामने

बालू के लिए भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग : देखिये कैसे अवैध बालू खनन को लेकर 2 गुट हुए आमने- सामने

Edited By:  |
balu ke liye bhojpur me tabadtod firing

भोजपुर : बड़ी खबर आ रही है भोजपुर जिले से जहाँ अवैध बालू के लिए वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। कई दिनों से बालू घाट चलाने को लेकर विवाद चल रहा था और अब दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई जिसमे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मामला जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कामलुचक राजापुर बालू घाट का है जहां आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी मिल रही है कि मृतकों में एक भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा गांव का निवासी है जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गयी है। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

आपको बता दें की बालू घाट को लेकर पिछले कई दिनों से दो पक्षों में लगातार तनातनी चल रही थी। अब मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। अचानक हुए इस गोलीबारी में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।