बाल बाल बचे कार में सवार लोग
साकची थाना के पास चलती कार में अचानक लगी आग, आग पर पाया गया काबू
जमशेदपुर: बड़ी खबरजमशेदपुर से जहां साकची थाना के पास एक चलती कार में अचानक लग गई. आग की लपट ऐसी की आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचनाटाटा स्टील अग्निशमन विभाग को दी. मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच कर आग पर पाया काबू.
वैसे जिस गाड़ी में आग लगी वो नैनो कार थी. यह गाड़ी साक्षी से बिष्टुपुर की ओर जा रही थी तभी अचानक थाना के समीप पहुंचते ही अचानक गाड़ी में आग लग गई. हालांकि भगवान का लाख-लाख शुक्र कि गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बचे. समय रहते लोग गाड़ी से बाहर निकल गए.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।