Live

बजाज एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या

इलाके में दहशत, दीपावली पर अपराधियों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम

P
Prasoon Pandeyलेखक

सीतामढ़ी :दीपावली के दिन सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है और बजाज एजेंसी के मालिक विशाल सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

बजाज एजेंसी के मालिक की हत्या

ये घटना सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के सुबोध चौक की है, जहां अपाचे सवार अपराधियों ने बजाज एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विशाल सिंह साफ-सफाई के लिए बाइक से एजेंसी जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बजाज एजेंसी के मालिक विशाल सिंह का मेजरगंज के तत्कालीन सीओ चंदन कुमार से विवाद भी हुआ था। चंदन कुमार ने पैसे कर्ज लिए थे। इस मामले में सीओ चंदन कुमार पर केस दर्ज कराया था, जिसमें सीओ के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी हुआ था। विशाल सिंह ने इस पूरे मामले को लेकर पूरे डॉक्यूमेंट के साथ सीतामढ़ी न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके आधार पर कोर्ट ने वारंट जारी किया था।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

सदर DSP रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक विशाल सिंह को पूर्व से ही जान का खतरा था, जिसके बाद पुलिस ने सरकारी अंगरक्षक भी मुहैया कराया था। घटना के समय सरकारी अंगरक्षक घर पर था और यह अकेले कुछ मजदूरों को बाइक पर लेकर अपने एजेंसी जा रहे थे। इसी दौरान सुबोध नगर चौक पर अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से भूनकर की हत्या कर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें