Live

बाहुबली अशोक महतो का दावा

मुंगेर में कोई नहीं है टक्कर में, मंदिर-मस्जिद पहुंचकर जीत का लिया आशीर्वाद

S
Simran Chaudharyलेखक

DESK मुंगेर लोकसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर की संभावना है। यहां से जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एनडीए के उम्मीदवार हैं। वो जेडीयू के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। उन्हे बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी टक्कर देंगी। वो इंडी अलायंस की प्रत्याशी हैं। वो RJD के सिंबल पर चुनाव लडेंगी। मुंगेर लोकसभा सीट पर ललन सिंह और अनीता देवी में सीधा मुकाबला की संभावना है। हालांकि अनिता देवी के पति अशोक महतो ने जीत का दावा किया और कहा कि यहां कोई मुकाबला ही नहीं है। उनकी पत्नी अनिता देवी की जीत पक्की है।

RJD प्रत्याशी अनिता देवी के पति बाहुबली अशोक महतो क्षेत्र भ्रमण पर निकले। वो अपने समर्थकों के साथ मुंगेर का दौरा किया। यहां वो सबसे पहले 52 शक्तिपीठों में से एक चंडिका स्थान पहुंचे और मत्था टेका। माता से अपनी पत्नी के लिये जीत का आशीर्वाद मांगा। उसके बाद किला के उतरी गेट पर स्थित पीर नफा साह के मजार पर पहुंचे और जीत की दुआ मांगी।

मां चंडिका स्थान और मजार के बाद अशोक महतो केला बाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। अशोक महतो ने बताया कि उनकी पत्नी को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। किसी से कोई मुकाबला नहीं है। जनता का पूरा साथ मिल रहा है। साथ ही उन्होंने ललन सिंह पर 15 साल से जनता को ठगने का आरोप लगाया। अशोक महतो ने कहा कि सामाजिक न्याय के साथ गरीब जनता की जो लड़ाई लड़ रहे थे वो आगे भी लड़ते रहेंगे । बता दे मुंगेर लोकसभा सीट के लिये चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें