बड़ी सफलता
पुलिस ने 9 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 1 व्यक्ति को किया अरेस्ट
जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां सिदगोड़ा पुलिस ने 9 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़ाए गये आरोपी ने बताया कि 2 अन्य भी इस काम में संलिप्त है. पुलिस उन दोनों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है.
मामले में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भुईयाडीह क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचे जाने की खबर थी जिसके बाद एक टीम का गठन कर वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद छापेमारी की गई जहां से एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा दौड़ा कर युवक को पकड़ा गया. उसके पास से जब तलाशी ली गई तो 9 गुड़िया ब्राउन शुगर की बरामदगी की गई है.
वहीं पूछताछ में पकड़ाए आरोपी ने बताया कि दो अन्य भी इस काम में संलिप्त है जिनकी देखरेख में यह ब्राउन शुगर का काम चल रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि उन दोनों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।