Live

बड़ी सफलता

पुलिस ने छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा: बड़ी खबर जामताड़ा से जहां करमाटांड़ थाना के डुमरिया एवं करमाटांड़ बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में पुलिस ने छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साइबर अपराधी के पास से 6 मोबाइल,14 सिम कार्ड,14 एटीएम कार्ड,1पासबुक,1चेकबुक,7 आधार कार्ड एवं 2लाख 59 हजार 500 रुपये नगदी बरामद किया गया है.

साइबर डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपराधी दिनेश मंडल,ग्राम डुमरिया, सूरज कुमार मंडल ग्राम मंझलाडीह, विनोद राय एवं दीनानाथ कुमार मंडल दोनों ग्राम कांसीटांड थाना कर्माटांड़ जिला जामताड़ा को साइबर अपराध करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है.इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 41/ 2022 दर्ज कर चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधी के पास से 6 मोबाइल, 14 सिम कार्ड ,14 एटीएम कार्ड ,एक पासबुक, एक चेक बुक, 7 आधार कार्ड एवं 2 लाख 59 हजार 5 सौ रुपये नगदी बरामद हुआ है. इनके शागिर्द सीएसपी संचालक सूरज मंडल के यहां क्रिप्टो करेंसी खरीदते हुए गिरफ्तार किया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें