Live

बड़ी सफलता

गढ़वा में पुलिस ने राहगीरों से लूटने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: बड़ी खबरगढ़वा से है जहां सदर थाने की पुलिस ने सड़क पर राहगीरों से लूटने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त देसी कट्टा,मोटरसाइकिल,लूट का मोबाइल एवं नगद बरामद किया गया है.

पुलिस ने सदर थाने में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गुरुवार देर रात रेलवे स्टेशन से पैदल घर आ रहे राहगीरों से लूटपाट की घटना घटी थी. पीड़ितों ने इसकी शिकायत सदर थाने में की थी. इसके बाद दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 सड़क लुटेरों को पकड़ा है. इनके पास से हथियार के अलावा लुटे हुए सामान को बरामद किया गया है. लूट में शामिल दो अन्य लोग फरार है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार सड़क लुटेरों में अनूप कुमार,रुपेश कुमार,सोजल राम के नाम शामिल हैं जबकि रोहित कुमार एवं शालू फरार है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें