Hindi News / गिरिडीह पुलिस ने फर्जी APK भेजकर साइबर ठगी करने वाले 5 अपराधियों...

बड़ी सफलता : गिरिडीह पुलिस ने फर्जी APK भेजकर साइबर ठगी करने वाले 5 अपराधियों को दबोचा

Edited By:  |
badi safalta

गिरिडीह :बड़ी खबर गिरिडीह से है जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जीAPKफाइल के जरिए साइबर ठगी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ताराटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई.

मामले में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के पीछे जंगल में कुछ लोग संगठित होकर साइबर अपराध की योजना बना रहे हैं. इसके बाद एसपी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए5साइबर अपराधियों को पकड़ा है. पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपीcustomersupport.apkऔरwifiairtel.apkनाम से फर्जीAPKफाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल करते थे और इसके जरिए साइबर ठगी को अंजाम देते थे. इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या-21/2026दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. छापेमारी में10मोबाइल फोन, 13सिम कार्ड,एक लैपटॉप और चार मोटरसाइकिल बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो का साइबर ठगी के मामलों में पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.