Live

बड़ी सफलता

ज्वेलरी दुकान में लूटकांड मामले में पुलिस ने हथियार के साथ 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां सोनारी एमबी ज्वेलर्स में हुई लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने मामले में 4 अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से 3 पिस्टल भी बरामद किया गया है.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने सोनारी के एमबी ज्वेलर्स में 24 मई को दिन दहाड़े हुई लूटकांड की घटना में संलिप्त कुल चार अपराधकर्मी को पकड़ा है. वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक और गलाया हुआ 430 ग्राम सोना,नकद 50 हजार रुपये जब्त किया है.

मामले में एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में पलामू के चैनपुर का अभिषेक गुप्ता,राहुल शर्मा,गोविंदा पासवान,मिट्ठू सोनी उर्फ ऋषिराज शामिल है. बदमाशों के पास से 3 पिस्टल,17 गोली,एक कार्बाइन और 2 मैंगजीन भी बरामद किया गया है.

जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट ----

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें