Hindi News / पुलिस ने PLFI के 3 नक्सलियों को हथियार के साथ किया अरेस्ट,...

बड़ी सफलता : पुलिस ने PLFI के 3 नक्सलियों को हथियार के साथ किया अरेस्ट, सभी को भेजा जेल

Edited By:  |
badi safalta

गुमला :बड़ी खबरगुमला से जहां पुलिस ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए नक्सलियों पर गुमला-सिमडेगा के कई थानों में मामले दर्ज हैं. पुलिस ने पिस्टल,कारतूस, मोबाइल सहित बाइक बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि बसिया के किन्दिरकेला पहाड़ी के पास ये नक्सली जुटे थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. सूचना मिनले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इनकी घेराबंदी कर इन्हें धर दबोचा. ये सभी अपने शीर्ष नेताओं के नाम पर लेवी की मांग भी करते थे. एसडीपीओ ने पूरे मामले की जानकारी दी.