Live

बड़ी सफलता

गिरिडीह में मुखिया पति को धमकी देने वाले 2 आरोपी युवक गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह:बड़ी खबर गिरिडीह से है जहां पुलिस ने भेलवाघाटी प्रखंड के गुनियाथर पंचायत के मुखिया पति के घर पर नक्सल पर्चा छोड़ने वाले एवं उसे कॉल कर धमकी देने वाले दो नक्सल आरोपियों को झारखंड एवं बिहार के अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर को मुखिया के पति सफदर अली अहमद के घर पर नक्सल पर्चा छोड़ा गया था और इसके अगले दिन उसे फोन पर भी धमकी देकर लेवी की मांग की गई थी. इस मामले में आवेदक के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके निर्देश के बाद एक टीम का गठन किया गया था. इसमें अभियान एएसपी, खोरीमहुआ एसडीपीओ, भेलवाघाटी थाना प्रभारी एवं गुनियाथर ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. इस मामले में गठित टीम द्वारा झारखंड और बिहार के अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर बिहार के बटिया थाना क्षेत्र के बुढ़ियालापर निवासी अनवर अंसारी एवं बुद्धन मुर्मू को पकड़ा गया है. इस दौरान धमकी देने हेतु प्रयोग के लिए मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सल आरोपी बिहार के सिद्धु कोड़ा दस्ते के सदस्य थे और उनके विरुद्ध चरकापत्थर थाना में पहले भी कांड दर्ज है और गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें