Live

बड़ी सफलता

पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में 3 लोगों को किया अरेस्ट, चोरी की गई 23 बाइक बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. इनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की23बाइक जब्त किया गया है.

मामले में एसपी आर रामकुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि लोहरदगा और पलामू से कुल 3 मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहरी क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी. इस मोटरसाइकिल को उक्त चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा चुराया गया है. यह गिरोह राज्य के अलग-अलग जिलों में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता है. साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल को ठिकाने भी लगाता है. इसके बाद एसपी आर. रामकुमार के निर्देश पर एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह और पुलिस अवर निरीक्षक पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने लगातार 48 घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें