Live

बड़ी सफलता

पलामू पुलिस ने दो हाइवा में आग लगाने के मामले में 5 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां छतरपुर थाना क्षेत्र के कुटिया मोड़ के पास 27 मई को अज्ञात अपराधियों द्वारा 2 हाइवा में आग लगाने की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आगलगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,छतरपुर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT)का गठन किया गया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के आधार परSITटीम ने घटना में संलिप्त 5 अपराधियों को दबोचा लिया है. इन अपराधियों के पास से लोडेड हथियार,मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पूछताछ में अपराधियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

उनके मुताबिक,लगभग 07 से 08 महीने पहले 08 से 09 लोगों का एक आपराधिक गिरोह बनाया गया था,जिसका मकसद छतरपुर,नौडीहा बाजार एवं आसपास के माइनिंग क्षेत्रों में खौफ पैदा कर माइंस/क्रशर मालिकों,ठेकेदारों,दुकानदारों एवं ट्रांसपोर्टरों से अवैध रूप से लेवी वसूलना था.

इसी कड़ी में, फरवरी माह में नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत कुहकुह कला रोड पर एक हाइवा गाड़ी में आग लगाई गई थी (कांड सं. 13/25), और हाल ही में जौरा माइंस रोड पर भी दो हाइवा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था. यह घटनाएं सुनियोजित साजिश के तहत क्षेत्र में डर का माहौल बनाने के उद्देश्य से अंजाम दी गई थी ताकि रंगदारी वसूली की जा सके. पुलिस के अनुसार, वसूली गई लेवी की राशि को गिरोह के सदस्यों द्वारा आपस में बांटा गया, जिससे जुड़े दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं. इस कांड में फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें