Live

बड़ी सफलता

लोहरदगा पुलिस ने PLFI के 2 सदस्यों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा :इस वक्त की बड़ी खबर लोहरदगा से है जहां पुलिस ने पीएलएफआई के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये नक्सलियों से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के दिशा-निर्देश पर कूड़ु थाना प्रभारी मनोज कुमार ने गठित टीम की सहयोग से खूंटी से पीपल लिबरेशन फ्रंट ऑफ़ इंडिया के 2 सदस्यों को धर दबोचा है. गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा लावागाई नदी पर निर्माणाधीन पुल में लगे ट्रैक्टर और फ्यूरी कंक्रीट मिक्सर मशीन को आग लगा दी गई थी. साथ ही पीपुल्स लिबरेशन एंड फ्रंट ऑफ़ इंडिया के सब जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम से पर्चा छोड़ गया था. पर्चा में लिखा था कि संगठन की बात नहीं मानने का अंजाम यही होगा. अगर कोई भी ठेकेदार संगठन से बिना मैनेज किए काम करते हैं तो अंजाम इससे भी बुरा हो सकता है और संगठन फौजी कार्रवाई भी करेगी.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने PLFI के नक्सली निखिल मुंडा औऱ सुनील सांगा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पकड़े गये दोनों नक्सलियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी गई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें