Live

बड़ी सफलता

लातेहार पुलिस ने JJMP संगठन के 5 लाख के इनामी नक्सली को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार: बड़ी खबर लातेहार से है जहां पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनJJMPके सब-जोनल कमांडर सह 5 लाख के इनामी उग्रवादी को सदर थानाक्षेत्र के तरवाडीह इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये नक्सली के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है.

मामले में एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी की झारखंड जन मुक्ति परिषद का हार्डकोर नक्सली सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह सदर थाना क्षेत्र के दुनियाही खेल मैदान में फुटबॉल देखने पहुंचा है. इसी सूचना पर पुलिस की गठित टीम ने छापेमारी कर सबजोनल कमांडर को धर दबोचा है. पकड़े गये उग्रवादी शिवराज सिंह लातेहार केभैसमारा का रहने वाला है. बता दें कि उक्त नक्सली पर जिले के विभिन्न थाना में एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है. वहीं ये नक्सली 2014 से जेजेएमपी नक्सली संगठन में सक्रिय था. गिरफ्तार नक्सली के पास से दो मोबाइल बरामद किया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें