Live

बड़ी सफलता

जमशेदपुर पुलिस ने हथियार के साथ 2 हिस्ट्री शिटर अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहांपुलिस ने दो हिस्ट्री शिटर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से हथियार भी जब्त किये गये हैं.

मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पकड़ा गया अपराधी अमरप्रीत सिंह एक हिस्ट्री शिटर अपराधी है और वह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा था. साथ ही अवैध हथियार बिक्री का काम कर रहा था.वह कई आपराधिक मामलों में संलिप्त था और पुलिस को उसकी तलाश थी. वहीं दूसरा अपराधी हरप्रीत सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है.वह लूट,चोरी समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है. पुलिस कोदोनों ही अपराधियों की तलाश थी. पुलिस ने इनके पास से कई हथियार एवं कारतूस बरामद किया है.फिलहाल पुलिस ने दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें