Live

बड़ी सफलता

पुलिस ने धनबाद मंडल कारा से फरार सजायाफ्ता कैदी देव कुमार भुइया को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बाघमारा:बड़ी खबर धनबाद के बाघमारा से है जहां पुलिस नेधनबाद मंडल कारा से फरार चल रहे भगोड़ा सजायफ्ता कैदी देव कुमार भुइया को गुप्त सूचना के आधार पर लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेंद्रा से अरेस्ट कर जेल भेज दिया.

बताया जा रहा है कि देव कुमार भुईयां को कतरास थाना कांड संख्या 216/2020धारा 366/376(3) पोक्सो एक्ट के मामला में न्यायालय ने 20 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा दी थी. 30/7/2021 को भगोड़ा देव कुमार भुईया धनबाद मंडल कारा से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. फरारी के बाद भी अपराधी देव कुमार भुईया आधा दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. धनबाद, कतरास,लोयाबाद, राजगंज केंदुआडीह ईस्ट बासुरिया इत्यादि थानों में अपराधी देव कुमार भुईया के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें