बड़ी सफलता
पुलिस ने रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में हथियार के साथ 2 अपराधियों को दबोचा
जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पिस्टल सहित 5 कारतूस बरामद की गई है. घटना के बाद टेल्को थाना में मामला दर्ज कराया गया था.
बता दें कि नवमी के दिन दिनदहाड़े टेल्को के सबूत कल्याण दुर्गा पूजा पंडाल में रंजीत सिंह नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था. पुलिस ने मामले में 2 अपराधियों को अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद मृतक की बेटी ने गणेश सिंह सहित अन्य अपराधियों के खिलाफ टेल्को थाना में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 2 अपराधियों को पकड़ा है. मानगो के संकोसाई का रहने वाला एक अपराधी का नाम राहुल कुमार गुप्ता उर्फ शोले और दूसरे अपराधी का नाम सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता है.
बताया जा रहा है कि गंगा मेमोरियल अस्पताल के पास पिस्टल के साथ दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. अपराधी के पास से पिस्टल समेत पांच गोली बरामद हुई है और दोनों अपराधी ने अपनी संलिप्तता भी कबूला है. गिरफ्तार अपराधी का कहना है कि जेल में रंजीत सिंह से किसी बात को लेकर मारपीट हुआ था और रंजीत सिंह ने इसके मुंह पर थूक दिया था. उसके बाद जेल से निकलते ही ठिकाने लगाने का सोच लिया और नवमी के दिन मौका पाकर पंडाल के पास गोली मारकर हत्या कर दी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।