Live

बड़ी सफलता

बोकारो पुलिस ने इंदौर से 3 साइबर अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो: बड़ी खबर बोकारो से है जहां पुलिस की साइबर सेल की टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. इन गिरफ्तार अपराधियों के इंदौर में संचालित कॉल सेंटर से ठगी किया गया 14,33080 नगद,एक पैसा गिनने वाला एलसीडी डिस्पले मशीन,3 मोबाइल,16 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड,एक ड्राइविंग लाइसेंस और फर्जी स्टॉक मार्केटिंग में लगे लड़के लड़कियों का डेली हाजिरी रजिस्टर भी जब्त किया है.

इन साइबर ठगोन बोकारो जिले केIELथाना क्षेत्र के रहने वाले उत्तम कुमार सिंह से स्टॉक ट्रेडिंग में लाभ पहुंचाने के नाम पर 1 दिसंबर 2024 से 25 मार्च तक कल 14 लाख 73300 की ठगी करने का काम किया था. इस मामले में पीड़ित ने मामला दर्ज कराया था.

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि साइबर अपराध की दृष्टिकोण से यह एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है जिसमें इंदौर से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनका नाम गौरव जुनी उर्फ गौरव पांचाल पूर्व आशीष यादव उर्फ सूरज,निहाल उर्फ निहाल सोनोने और पारस मरमत है. उन्होंने बताया कि इन तीनों साइबर अपराधियों के द्वारा आम लोगों को आसानी से पैसे को कमाने और पैसे को बढ़ाने के नाम पर अलग-अलग नाम से फोन कर अपने चंगुल में फास्ट थे और उनसे ठगी करने का काम करते थे. एसपी ने बताया कि जिस तरह से उनके कॉल सेंटर से सामान की बरामदगी हुई है. हम कह सकते हैं कि बड़ा साइबर ठगी का एक नेटवर्क पकड़ में आया है. आगे पूछताछ के बाद ही मामले का और खुलासा हो पाएगा.

एसपी ने बताया कि इस टीम में जो भी पदाधिकारी शामिल है उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें