बड़ी सफलता
पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान माओवादी का सक्रिय सदस्य ठेपा सिंह उर्फ संजय सिंह को किया गिरफ्तार
लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां पुलिस ने छापेमारी अभियान में माओवादी के एरिया कमांडर को छिपादोहर थानाक्षेत्र के खीराखांड़ इलाके से अरेस्ट कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार नक्सली ठेपा सिंह उर्फ संजय सिंह,लातेहार जिला के मनिका निवासी है.
मामले में जानकारी देते हुए एसडीपीओ दिलु लोहरा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गांव आने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना के बाद एक टीम का गठन कर उक्त गांव की घेराबंदी किया गया. इसी दौरान नक्सली को गिरफ्तार किया गया. बताया है कि जिले के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन से अधिक नक्सली घटना में संलिप्तता रही है. इसको लेकर पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. बताया जा रहा है कि छापेमारी टीम में स्थानीय थानेदार अभिषेक कुमार के साथ जिलाबल, IRBऔर सैट के जवान शामिल रहे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।