बड़ी सफलता
पुलिस ने कुख्यात अपराधी सतेंद्र पासवान उर्फ सत्या पासवान को किया अरेस्ट
गढ़वा: बड़ी खबरगढ़वा से जहां पुलिस ने कुख्यात अपराधी सतेंद्र पासवान उर्फ सत्या पासवान को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी पर बिहार और झारखंड में कुल 15 मामले दर्ज हैं जिसमें हत्या,डकैती,आर्म्स एक्ट,रंगदारी के अधिकतर मामले दर्ज हैं.
फरवरी 2022 में अपराधी सतेन्द्र पासवान ने एक पिकअप वैन चालक की हत्या कर जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया था. तब से वह फरार चल रहा था. इस कुख्यात अपराधी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. सदर थाना में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कुख्यात है. बिहार के नवीनगर,झारखंड के गढ़वा और पलामू में इस अपराधी पर मामले दर्ज हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।