Live

बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने अवैध लॉटरी टिकट बिक्रय करने के आरोप में 7 लोगों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लॉटरी टिकट बेचते हुए 7 लोगों को रंगेहाथ टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने कार्रवाई की.


गोविंदपुर डीएसपी अमर कुमार पांडे ने मीडिया को बताया कि अवैध रूप से प्रतिबंध लॉटरी टिकट का विक्रय करने की प्राप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर थाना के नेतृत्व में एक टीम गठन कर मास्टर कॉलोनी मोती मस्जिद के पास छापेमारी किया गया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान महताब आलम उर्फ टीपू को मौके से पकड़ा. पूछताछ के दौरान महताब आलम के द्वारा निरसा के अजित साव उर्फ़ सोनू साव से क्रय एवं विक्रय करने की बात बताई गई.

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार महताब आलम के निशानदेही पर अन्य 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. विनोद विश्वकर्मा ऊपर बाजार गोविंदपुर,शहाबुद्दीन अंसारी गाय डेहरा गोविंदपुर,मृदुल बिष्टु टुंडी रोड गोविंदपुर,रमेश कुमार बाउरी भिलेज रोड गोविंदपुर,मो सब्बीर साह तियादाहा,अमित दास ऊपर बाजार धर्मशाला रोड गोविंदपुर तथा 7859 के 136 सेट लाटरी के साथ नकद 39780 रूपये एवं कैलकुलेटर बरामद किया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें