Live

बड़ी कामयाबी

पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में चेन छिनतई करने वाले अपराधी को दबोचा, सोने की चेन और बाइक भी जब्त

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : बड़ी खबर बोकारो से जहां पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 5 चेन छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपी के पास से 6 ग्राम सोने की चेन और मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है.


बताया जा रहा है कि एसपी के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने 6 ग्राम सोने की चेन और घटना को अंजाम देने में उपयोग किए गए मोटरसाइकिल के साथ आरोपी व्यक्ति को पकड़ने में कामयाबी पाई है. गिरफ्तार अपराधी ने लगभग 8 घटना को अंजाम देने की बात पुलिस की पूछताछ में स्वीकार की है. गिरफ्तार अपराधी पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह गांव का रहने वाला सहादत अंसारी है,जो पूर्व में भी चास थाना क्षेत्र से छिनतई की घटना में जेल जा चुका है.


मामले में सीटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि अपराध को अंजाम देने में इनके अन्य सहयोगी भी शामिल रहे हैं. जिसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. यह अपराधी बाइक लेकर शहर में घूमने का काम करता है और 5 मिनट में महिलाओं को निगरानी कर उनसे चेन की छिनतई की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें