Live

बड़ी कामयाबी

पुलिस ने हथियार के साथ 1 अपराधी को दबोचा, केरेडारी थाना में एफआईआर दर्ज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग:बड़ी खबर हजारीबाग से जहां केरेडारी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर 1 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. अपराधी के खिलाफ17सीएलए एक्ट के तहत केरेडारी थाना में मामला दर्ज किया गया है.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधी प्राथमिकी अभियुक्त विनोद मुंडा उर्फ चंदन जी हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सीसीआर डीएसपी आरिफ एकराम ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य चंचल उर्फ वीरसेन उर्फ रघुनाथ हेमब्रम एवं10सक्रिय सदस्य का दस्ता के सदस्यों द्वारा अवैध अग्नेयाशास्त्र का उपयोग दस्ता के भ्रमण जंगल कैंप में किया जाता था.

अपराधी विनोद मुंडा लाचीदाग जंगल में सखुआ के पेड़ के नीचे मिट्टी में दबा कर बंदूक को रखा हुआ था. पूछताछ के दौरान हथियार बरामद किया गया है. 0.303 बोर राइफल, खाली मैगजीन जिसके बट की लंबाई 12 पॉइंट 6 इंच बैरल की लंबाई 25 इंच है. हथियार बरामद के बाद सक्रिय दस्ता और विनोद मुंडा के खिलाफ 17 सी एल ए एक्ट के तहत केरेडारी थाना में मामला दर्ज किया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें