Live

बड़ी कामयाबी

जमशेदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां बहरागोड़ा पुलिस ने बहरागोड़ा के एक होटल के पास से 4 लोगों को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों के पास से106पुड़िया ब्राउनशुगर जब्त किया गया है.

मामले में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चार लोग बंगाल से ब्राउनशुगर ला कर बहरागोड़ा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बेचा करते हैं, जिसके बाद पुलिस की गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल के पास से इन लोगों को हिरासत में लिया. ज़ब इन लोगों की तलाशी की गईं तब इनके पास से 106 पुड़िया ब्राउनशुगर मिला. फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट --

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें