Live

बड़ी कामयाबी

लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी गुट अमन साह गिरोह के 2 गुर्गों को किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां अपराध के विरूद्ध छापेमारी में लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी गुट अमन साह गिरोह के 2 गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफल रही है. दोनों की गिरफ्तारी बालूमाथ थानाक्षेत्र के कोयला साइडिंग के समीप से हुई है.


मामले की जानकारी देते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बीते फरवरी माह में टोरी-शिवपुर रेलखंड में थर्ड लाइन रेल निर्माण कार्य कराया जा रहा है. रेल निर्माण कार्य स्थल में उक्त अपराधियों ने धावा बोलकर अंधाधुंध फाइरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया था. गिरफ्तार अपराधियों में लातेहार के नावाडीह गांव निवासी अमरेश कुमार यादव उर्फ छोटु और दूसरा पतकी गांव के शिपक उरांव है. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो मोबाइल बरामद किया गया है. इधर गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस को अमन साह गुट के विरुद्ध कई अहम जानकारी हाथ लगी है. जिसे गुप्त रखकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें