बड़ी कामयाबी
लातेहार पुलिस ने बड़ी मात्रा में अफीम के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान मनिका थाना क्षेत्र में एक ट्रक से करीब 86 बोरा डोडा (अफीम) जब्त कर लिया है. वहीं पुलिस ने 1 तस्कर को पकड़ा है. जब्त डोडा का वजन करीब 1044 किलोग्राम है.
मामले पर जानकारी देते हुए बरवाडीह प्रक्षेत्र एसडीपीओ वैंकटेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली इनपुट पर विगत मध्यरात्रि एन्टी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा था. इसी दौरान ट्रक संख्याUP30T5705 की तलाशी लिया गया. जिसमें भूसा की बोरी में छुपाकर रखा 86 बोरा डोडा जब्त किया है. वहीं तस्करी में संलिप्त यूपी के एक तस्कर राजबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया. जबकि तस्करी में प्रत्युक्त ट्रक को कब्जे में लिया गया है. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है.जिसे गुप्त रखकर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।