Live

बड़ी कामयाबी

पुलिस ने 4 अपराधियों को किया अरेस्ट, मोबाइल, सोना और नगद बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना की पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से 4 मोबाइल, सोना और कुछ पैसा जब्त किया गया है.

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार 3 अपराधी शाम के बाद चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा. वहीं पुलिस ने दौरा कर तीनों को पकड़ा और तीनों के पास से चार मोबाइल जब्त किया है. उधर पुलिस ने जब पूछताछ की तो तीनों अपराधी ने चैन छिनतई और घर में लूट कांड का खुलासा करते हुए गहना भी बरामद कर दी.

वैसे जिस सोनार को गहना बेचा था उसके यहां से लगभग₹2 लाख का गला हुआ सोना बरामद किया है. बताया जा रहा है कि चैन छिनतई, मोबाइल लूट और चोरीजैसे घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी और एक सोनार को पुलिस ने धर दबोचा है. गिरफ्तार सभी अपराधी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें