Live

बड़ी कामयाबी

साइबर सेल ने छापेमारी कर फिशिंग कर रहे 7 शातिर साइबर ठग को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा :बड़ी खबर जामताड़ा से जहां करमाटांड़ थाना के मटटांड़,पिण्डारी और दुधानी में साइबर सेल ने छापेमारी कर फिशिंग कर रहे 7 शातिर साइबर ठग को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 स्मार्टफोन,13 अवैध सीमकार्ड और 2 बाइक बरामद हुआ है. इसकी जानकारी एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने पीसी में दी है।

जामताड़ा में पुलिस कार्रवाई के बावजूद साइबर अपराध रक्तबीज की तरह दिन दुगनी और रात चौगुनी की रफ्तार से बढ़ रहा है. आज की छापेमारी में गिरफ्तार लगभग सभी सातों साइबर ठग हिस्ट्री सिटर है. इनके खिलाफ जामताड़ा,देवधर सहित पंजाब,दिल्ली और केरल में मामला लंबित है. सभी जमानत पर बाहर हैं. जहां मौका मिलते ही ठगी कर रहा है.

आज 29 वर्षीय नारायण कुमार मंडल, 25 वर्षीय गुलाटी राय, 22 वर्षीय सिकंदर कापरी, 22 वर्षीय राहुल रजक, 23 वर्षीय मुन्ना रजक, 26 वर्षीय रोहित मंडल और 20 वर्षीय अनिल कुमार मंडल फिर से पुलिस के गिरफ्त में फंसा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें