Live

बड़ी कामयाबी

पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को दबोचा, मोबाइल समेत कई उपकरण और दस्तावेज बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां साइबर अपराध के विरूद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से 29 मोबाइल, 25 सिम समेत कई उपकरण और दस्तावेज जब्त किया गया है.


मामले में एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि केरला लॉटरी के नाम से ठगी का मामला आया था जिसके उद्भेदन को लेकर SIT गठित किया गया था. तकनीकी शाखा की मदद से उक्त तीनों अपराधियों को दबोचा लिया गया. उन्होंने बताया कि इस अपराध में कई अन्य लोगों की भी संलिप्तता होने की जानकारी प्राप्त हुई है. जिन्हें गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम आनंद कुमार, सूलीचंद कुमार और छोटू कुमार तीनों बिहार के शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबिघा थाना निवासी हैं. इनके निशानदेही पर पुलिस ने 29 मोबाइल, 25 सिम, समेत कई उपकरण और दस्तावेज बरामद की है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें