Live

बड़ी कामयाबी

रांची पुलिस और एटीएस ने बिट्टू खान हत्या मामले में 3 लोगों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : बड़ी खबर रांची से जहां पिछले दिनों कुख्यात लव कुश शर्मा गिरोह के बिट्टू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रांची पुलिस ने इस मामले में कालू लामा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता में कुख्यात रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी ,अभिषेक मल्लिक और शुभम विश्वकर्मा को बोकारो के सेक्टर 8 से गिरफ्तार किया है.



कालू लामा की हत्या के बाद गिरोह की कमान रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी संभाल रहा था. ऐसे में इन तीनों की गिरफ्तारी एटीएस और रांची पुलिस की बड़ी सफलता है.


बता दें कि रांची पुलिस और एटीएस ने 3 हत्या और कई जगहों पर गोलीबारी की वारदात को अंजाम देनेवाले रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी को दबोच लिया है. दोनों टीमों ने बीड़ी के साथ शुभम विश्वकर्मा और अभिषेक मल्लिक को भी अरेस्ट कर लिया है. पकड़े गये तीनों आरोपी लामा गैंग के मुख्य सदस्य और शूटर हैं. आरोपियों से पूछताछ में एटीएस को कई अहम जानकारी मिली है. आरोपियों ने एटीएस को बताया कि कालू लामा की हत्या में शामिल कुख्यात लवकुश शर्मा ,सोनू शर्मा और उसके गुर्गे उनकी गैंग के निशाने पर हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें