Live

बड़ी कामयाबी

लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के 4 सदस्यों को हथियार के साथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार :बड़ी खबर लातेहार से है जहां पुलिस ने छिपादोहर थानाक्षेत्र के बाघमोड़ से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनJJMPके 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये नक्सलियों के पास से 2 हथियार,8 कारतूस,3 बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है. सभी उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे थे.SDPOवैंकटेश कुमार के नेतृत्व में टीम को बड़ी कामयाबी मिली है.

मामले पर बरवाडीह एसडीपीओ वैंकटेश कुमार ने बताया कि उग्रवादियों के मुवमेन्ट होने और बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुई. इसके बावजूद निर्देशन पर टीम गठित करते हुए मुख्यमार्ग में सघन वाहन चेकिंग चलाया गया. इसी दौरान तीन बाइक में सवार चार लोगों को हिरासत में लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों ने पूछताछ में बताया कि क्षेत्र में कारोबारियों से लेवी वसूली करने के फिराक में सभी जुटे थे. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी कई कारोबारियों को धमकी देना, लेवी वसूली करने मामले में संलिप्ता स्वीकारी है. इस पर पुलिसिया अनुसंधान जारी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें