Live

बड़ी कामयाबी

पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 8 साइबर अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा : बड़ी खबर जामताड़ा से जहां साइबर पुलिस ने बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के चापुड़िया हाईस्कूल के पास छापेमारी कर 8 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से 14 मोबाइल,19 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड एवं 05 मोटरसाइकिल जब्त किया गया है.


मामले में एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि साइबर ठगों का यह गिरोह बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाइन काटने का मैसेज देकर तथा एटीएम कार्ड बंद होने के नाम पर साइबर ठगी करते थे. इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताडा साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

गिरफ्तार साइबर ठगों में 6 देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के,एक दुमका जिले के मसलिया और एक जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का निवासी है. छापेमारी के दौरान इनके पास से 14 मोबाइल फोन,19 सिम कार्ड,01 एटीएम कार्ड एवं 05 मोटरसाइकिल की बरामदगी हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें