बड़ी कामयाबी
पुलिस ने छिनतई करने वाले 2 गिरोहों के 14 लोगों को हथियार और अन्य सामान के साथ किया गिरफ्तार
रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रांची पुलिस ने छिनतई करने वाले अलग-अलग दो गिरोहों के 14 सदस्यों को दबोचा है. पकड़े गये लोगों के निशानदेही पर कई हथियार और अन्य सामान जब्त किया गया है.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने रांची में छिनतई करने वाले अलग अलग 2 गिरोहों के 14 लोगों को पकड़ा है. वहीं छिनतई किए गए 8 मोबाइल , एक टैब, 3000 नगद, दो जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा गोली लोड, एक ऑटोमेटिक पिस्टल मेड इन यूएसए, प्रिंटेड एक ऑटोमेटिक पिस्टल, मैगजीन में चार्ज जिंदा गोली सहित अमेरिका निर्मित बरामद किया है. इसके अलावे हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, एक रॉयल एनफील्ड बुलेट, एक पल्सर 125a होंडा, डीआईओ स्कूटी दो बरामद किया गया है.
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से कई का पुराना आपराधिक इतिहास भी है जो विभिन्न मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं या विभिन्न थानों में जिनके खिलाफ मामला दर्ज है और वह वंचित थे जिले के पुलिस कप्तान ने अपराधियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद जिले में छिनतई की घटना में कमी आएगी. वहीं इससे जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी आने वाले दिनों में की जाएगी. उसके लिए छापेमारी चल रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।