Live

बड़ी कामयाबी

फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 अपराधियों को हथियार के साथ किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर:बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां पुलिस ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई फायरिंग मामले में 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुई है.

आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों बर्मामाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला लिकड़ी पर फायरिंग करने वाला शाहिद को गिरफ्तारकिया गया है. वहीं मनोज दास पर भी गोली चलाने वाला अफसर नामक अपराधी सात माह बाद पुलिस के गिरफ्त में आया है. वहीं सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि घटना के वक्त कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे. इसी में किसी ने हथियार निकाल लिया. छीना झपटी में गोली चली जो सीधे जाकर रियाज को लगी. रियाज ने पहले अफजल और शाहिद का नाम बताया था पर बाद में उसने बताया कि अंधेरे की वजह से वह किसी को पहचान नहीं पाया. इधर पुलिस ने मनोज दास पर फायरिंग करने के आरोपी मो. अफजल को भी गिरफ्तार किया है. अफजल सात माह से फरार चल रहा था. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें