Live

बड़ी कामयाबी

पुलिस ने हथियार के साथ 2 सुपारी किलर अपराधी को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका : इस वक्त की बड़ी खबर दुमका से जहां सरैयाहाट थाना की पुलिस ने सरैयाहाट चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर बाइकसवार 2 अपराधियों को देसी पिस्टल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों पूर्व सरैयाहाट थाना क्षेत्र में गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया था. सरैयाहाट थाना में अशोक कुमार उर्फ पगला को गोली मारने के संबंध में आवेदन आया था. कांड के अनुसंधान के दौरान तकनीकी सहयोग लेते हुए सरैयाहाट चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर दो बाइकसवार अपराधी को देसी पिस्टल के साथ अरेस्ट किया गया है. इसकी जानकारी जरमुंडी एसडीपीओ शिवेंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है.

एसडीपीओ शिवेंद्र ने बताया कि सरैयाहाट,हंसडीहा,नोनीहाट,जरमुंडी के अलावा पास के जिले देवघर और पास के राज्य बिहार में भी लूटपाट और पैसा लेकर गोली चलाने व हत्या करने के संबंध में कई कांड अंकित हैं. कुछ दिन पूर्व भी नोनीहाट में आलू व्यापारी पर गोली चला और पैसे का संदूक लेकर भागने वाला अपराध भी इनके ऊपर है.

हंसडीहा सर्किल इस्पेक्टर नवल किशोर सिंह ने बताया कि सरैयाहाट और हंसडीहा पुलिस टीम की बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है. चुकी कई कांडों में शामिल यह अपराधी हैं इसकी गिरफ्तारी से कई और खुलासाहो सकता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें