Live

बड़ी कामयाबी

डिलीवरी ब्वॉय को चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी सहित 2 अपराधी गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला: बड़ी खबर सरायकेला से जहां आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 19 में बीती रात मोबाइल और पर्स छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने डिलीवरी ब्वॉय को चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां वीआईपी पार्किंग में गाड़ी लगाने के क्रम में रेल पुलिस ने इसे संदिग्ध समझ कर पूछताछ कर इसको गिरफ्तार कर लिया. वहीं अपराधी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया है. पुलिस ने हत्यारे की गिरफ्तारी के निशानदेही पर दूसरे हत्यारा को भी आदित्यपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि आरआईटी थाना अंतर्गत रोड नंबर 19 में बीती रात कदमा का रहने वाला डिलीवरी ब्वॉय को चाकू मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी. अपराधी मोबाइल और पर्स छीनना चाह रहा था लेकिन डिलीवरी ब्वॉय ने इसका विरोध किया. फिर क्या था अपराधी ने चाकू मार कर उसे हत्या कर दी और फरार हो गया. उधर बिहार का ट्रेन पकड़ने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां वीआईपी पार्किंग में गाड़ी लगाने के क्रम में रेल पुलिस ने इसे संदिग्ध समझ कर पूछताछ शुरू की तो सब कुछ साफ हो गया. वहीं अपराधी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है. उधर पुलिस ने एक हत्यारे की गिरफ्तारी के निशानदेही पर दूसरे हत्यारा को भी आदित्यपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं गिरफ्तार अपराधी पेशेवर अपराधी है और इससे पहले भी जेल जा चुका है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें