Live

बड़ी कामयाबी

पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में 3 व्यक्तियों को किया अरेस्ट, निशानदेही पर 56 मोबाइल बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां सिदगोड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्तियों के निशानदेही पर 56 मोबाइल जब्त किया गया है.

बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी साकची,गोलमुरी, टेल्को,बिष्टुपुर,सीतारामडेरा और सिदगोड़ा सहित अन्य थाना क्षेत्र में मोबाइल की चोरी और छिनतई करता था. पुलिस ने सभी 56 मोबाइल सिदगोड़ा थाना को उपलब्ध करा दी है.

वैसे जिन लोगों के मोबाइल की चोरी या छिनतई हुई है वह सिदगोड़ा थाना जाकर अपने मोबाइल का प्रमाण देकर ले सकते हैं. उधर शहर में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर एसएसपी ने टीम गठित की है. यह टीम उन अपराधियों पर नकेल कसेगी जो चेन छिनतई और मोबाइल छिनतई या मोटरसाइकिल चोरी जैसे घटना को अंजाम दे रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें