Live

बधाई

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की पहली एथलीट बनी आशा किरण बारला, लोगों में खुशी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : आशा किरण बारला 2022 में 800 मी. में स्वर्ण पदक एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में 1500 एवं 800 मी. में स्वर्ण पदक जीत खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की पहली एथलीट बनी.

खेल एवं युवा मामले,भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश एवं दिल्ली में आयोजित 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पयर्टन,कला, संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड, रांची के अधीनस्थ भाग कुवैत एशियन यूथ एथलेटिक्स 800 मी. की स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय एथलीट आशा किरण बारला ने आशा के अनुरूप पुनः भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 अपने दूसरे इवेंट्स में भी 2:07.37 सेकेंड के साथ 800 मी. में स्वर्ण पदक जीती.

इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा,उपनिदेशक खेल साझा देव शंकर दास, चीफ डी मिशन उमेश लोहरा , मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार,खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह एथलेटिक्स प्रशिक्षण योगेश प्रसाद राजू साहू ने पदक विजेता आशा किरण बारला एवं इनके कोच आशु भाटिया , प्रभात रंजन तिवारी को बधाई दी .


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें