Live

बड़ा हादसा टला

लातेहार में मतदान कर्मियों से भरा बस दुर्घटनाग्रस्त, कुछ लोगों को आई मामूली चोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 बजे मतदान संपन्न करा कर लौट रहे मतदानकर्मियों से भरा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया. लेकिन गनीमत ये रही कि बस में बैठे मतदानकर्मियों को ज्यादा चोटें नहीं आई. सभी लोग बाल बाल बचे. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी को दूसरे बस से लातेहार भेजा.

जानकारी के अनुसार सभी मतदानकर्मी बालूमाथ के झाबर ग्राम से मतदान कराकर ईवीएम जमा करने बस से लातेहार जा रहे थे. इसी दौरान आगे चल रही गाड़ी से ब्रेक नहीं लग पाने के कारण बस टकरा गई. हालांकि इस दुर्घटना में मतदान कर्मियों को मामूली चोटें आई. वहीं घटना की सूचना पर बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार और बालूमाथ सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ घटना स्थल पहुंचे और सभी मतदान कर्मियों को दूसरे बस में शिफ्ट कर लातेहार भेजा. वहीं दुर्घटनाग्रस्त खाली बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें