Live

बच्चों को संपूर्ण आहार की जरुरत

रांची के सरकारी स्कूलों में MDM के नाम पर स्कूल प्रबंधन की ओर से नहीं मिल रहा सही भोजन, बच्चे आधा खाते और आधा फेंकते

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: राजधानी रांची के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के नाम पर स्कूल प्रबंधन की ओर से सही आहार नहीं दी जा रही है. सरकारी स्कूल के बच्चों को मध्याह्न भोजन व्यवस्था रांची के सरकारी स्कूल का हाल देखकर समझा जा सकता है. स्थिति ये है कि बच्चे स्कूल में जमीन पर बैठकर भोजन करते हैं.

बच्चों को स्कूल में खाने का संपूर्ण आहार नहीं दिया जाता है. स्कूल प्रबंधन के द्वारा बताया जा रहा है कि हम सभी बच्चों को समुचित आहार देते हैं लेकिन वस्तु स्थिति कुछ और ही है. बच्चे आधा भोजन खाते हैं और आधा बर्बाद कर दे रहे हैं. साफ सफाई के नाम पर भी किसी भी तरह की कोई व्यवस्था स्कूल में देखने को नहीं मिल रहा है.

ऐसे में सवाल उठता है कि जिस तरीके से राज्य सरकार की सरकारी स्कूलों में व्यवस्था की गई है वह कहां तक कारगर है और धरातल पर क्यों नहीं दिख रहा है. कहीं न कहीं प्रबंधन की इसमें बहुत बड़ी कमी नजर आ रही है. इस वजह से सरकारी स्कूल के बच्चों को सही आहार नहीं मिल पा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें