दिल्ली से लौटते बाबूलाल के बदले सुर ?
चंपाई सोरेन को लेकर नाराजगी से किया इनकार, बोले-बीजेपी के लिये ये सौभाग्य की बात
रांची : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दिल्ली से लौट आये हैं. चंपाई सोरेन को लेकर पार्टी से नाराजगी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उनके आने से वो नाराज क्यों होंगे. परिवार में कोई शामिल होता है तो खुशी होती है. बीजेपी में चंपाई सोरेन का शामिल होना पार्टी के लिये सौभाग्य की बात है. उनके आने से पार्टी मजबूत होगी. वो पुराने लीडर हैं. उनके साथ लोग भी हैं. निश्चित तौर पर पार्टी को मौजबूती मिलेगी.
पीएम से क्यों मिलने गये थे बाबूलाल ?
बाबूलाल मरांडी दिल्ली क्यों गये थे, और पीएम मोदी से उनकी मुलाकात क्यों हुई थी, इस बात की बाबूलाल ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये किसी भी दिन घोषणा हो सकती है. राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा और पीएम मोदी से मार्गदर्शन लेना था, इसलिये वो दिल्ली पीएम मोदी से मिलने गये थे. जब पत्रकारों ने बाबूलाल से पूछा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी किसका चेहरा आगे करेगी, तो उन्होंने बताया कि इससे कोई मतलब नहीं है कि किसका चेहरा आगे होगा, हमलोग का मकसदा वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकना है.
चंपाई सोरेन की जासूसी पर क्या कहा ?
क्या चंपाई सोरेन की जासूसी हो रही है ? पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में बाबूलाल ने सीधा हेमंत सोरेन पर हमला बोला और कहा कि हेमंत सोरेन का काम ही यही है. वो नेताओं को डरा कर रखना चाहते हैं. पर बीजेपी के लोग डरने वाले नहीं हैं. साथ ही बाबूलाल ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाये और कहा कि सरकार को दलाल लोग चला रहे हैं. जो लोग भी इस सरकार में अपमानित किये गये हैं वो धीरे-धीरे वहां से निकल रहे हैं. हेमंत सरकार में कई लोग परेशान हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।