Live

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इस मौके पर देशवासियों को दी शुभकामनायें

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है. अयोध्या में सोमवार को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई.

गौरतलब है कि आज 22 जनवरी को अयोध्या में वर्षों प्रतिक्षा के बाद भव्य मंदिर में रामलला विराजे. अभिजीत मुहुर्त में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई. अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की. इस अवसर पर यूपी की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल मौजूद रही. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें