Live

अयोध्या के लिए पैदल निकले 2 रामभक्त

कोडरमा में अयोध्या यात्रा पर निकले दोनों युवकों का लोगों ने किया जोरदार स्वागत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में आस्था उमड़ पड़ी है. देश के अलग-अलग स्थानों से लोग कठिन पैदल यात्रा करते हुए सनातन धर्म की एकता और अखंडता का संदेश लेकर अयोध्या धाम पहुंचने के लिए निकल पड़े हैं. प्रभु श्री राम पर अपार आस्था व्यक्त करते हुए कई लोग अकेले कड़ाके की ठंड में नेशनल हाइवे, जंगल क्षेत्र, नदी-पुल पार करते हुए अयोध्या जाने के रास्ते में हैं.


कोडरमा के नगरखारा के रहने वाले 22 वर्षीय विक्कू कुमार राणा के मन में भी पैदल अयोध्या यात्रा करने की इच्छा जागृत हुई. इसके बाद वे गिरिडीह के मकतपुर से अयोध्या जा रहे एक राम भक्त प्रेम चंद्रवंशी के साथ पैदल यात्रा पर अयोध्या निकले. पैदल अयोध्या यात्रा पर निकले लोगों का जगह-जगह स्वागत भी किया जा रहा है. वहीं पैदल अयोध्या यात्रा पर निकले दोनों युवकों का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया और इन दोनों युवकों को जरूरत के सामान देकर अयोध्या विदा किया गया.


अयोध्या यात्रा पर निकले प्रेम चंद्रवंशी ने बताया कि वह पेशे से फ्लावर डेकोरेशन का काम करते हैं और 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पैदल यात्रा करने का संकल्प लिया है और अपने घर मकतपुर से अयोध्या के लिए पैदल निकल पड़े हैं. उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर का पैदल सफर तय करते हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें