Live

अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी

पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : खबर है लोहरदगा की जहां पुलिस ने बगड़ू थाना के मेरले गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पंचायत चुनाव 2022 के मद्देनजर एसपी ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध छापेमारी का निर्देश दिया था.

बताया जा रहा है कि छापेमारी अभियान के क्रम में बगड़ू थाना के मेरले गांव स्थित चंदन साहू के घर से और इसकी निशानदेही पर कालू उरांव के घर पर छापेमारी की गई. पुलिस ने 578 बोतल बड़ा और 46 बोतल अवैध शराब मिलाकर कुल 40 लीटर अवैध शराब बरामद की है. जब्त की शराब की अनुमानित राशि करीब एक लाख रुपए है.

पुलिस ने इस संबंध में बगड़ू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसन्धान कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें